अलीगढ़ जिला महिला अस्पताल में एक महीने के नवजात को अस्पताल से रवाना करते समय नर्से फफक कर रो पड़ीं। यह नवजात 21 जून को अकराबाद क्षेत्र में सड़क किनारे रोता हुआ मिला था, उस समय वह केवल चार दिन का था।
चाइल्ड वेलफेयर समिति ने अकराबाद पुलिस की मदद से बालक को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। नवजात शिशु फेफड़ों में संक्रमण का शिकार था।

यहां एक महीने भर्ती रहने के बाद नवजात बालक पूरी तरह स्वस्थ हो गया। इस दौरान नर्सों का उससे गहरा लगाव हो गया। नवजात को आगरा स्थित एडॉप्शन सेंटर भेजा गया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।