तिलहर के आर्जव मिश्रा अब तक की सभी परीक्षाओं में रहे अव्वल।
आर्जव की सफलता से परिवार में छाई खुशी।
हौसला अगर बुलन्द हो तो सफलता खुद चूमती है कदम।
रिपोर्टर गगन सिंह चौहान
शाहजहांपुर। तिलहर के निवासी वरिष्ठ पत्रकार अनुराग मिश्रा के बेटे आर्जव मिश्रा ने यूजीसी की नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना संजोए आर्जव मिश्रा अनुराग और शिप्रा के पुत्र हैं। पहली ही बार में अच्छे अंक लाकर सफलता प्राप्त करने वाले आर्जव के घर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा। फॉरेंसिक साइंस विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में आर्जव मिश्रा को सफल घोषित किया गया है।

आर्जव को इस सफलता पर शुभचिंतकों व इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं। रेनेसां अकैडमी से अपनी शिक्षा शुरू करने बाले आर्जव आरवीएम इंटर कॉलेज तिलहर के हिंदी प्रवक्ता स्वर्गीय मूंगा लाल मिश्रा के पौत्र तथा वरिष्ठ पत्रकार तिलहर निवासी अनुराग मिश्रा के पुत्र है। उनकी मां शिप्रा अनुराग कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन हैं ।हिंदी अंग्रेजी पर अपनी अच्छी पकड़ रखने वाले मेधावी छात्र आर्जव ने हाई स्कूल से एमएससी फॉरेंसिक साइंस तक सभी परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में विद ऑनर्स पास की हैं। हिंदी विषय पर अच्छी पकड़ होने के साथ साथ आर्जव को कविताएँ लिखने का शौक है। उनकी सफलता पर असीम मिश्रा, परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा, डॉ सत्येंद्र प्रकाश शर्मा, विवेक शर्मा अंशु, नीरज शर्मा एडवोकेट, भगवानदास उर्फ भगत जी, राजेश कुमार मिश्रा, डॉ प्रमोद मिश्रा, संजीव शर्मा, अनुज यादव उर्फ सोनू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आर्जव की मेधा ने साबित कर दिया कि हौसला अगर बुलंद हो तो सफलता खुद आकर कदम चूम लेती है।

