जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

पैलानी के खप्टिहा कला गांव की घटना, पुलिस टीमें तलाश में जुटीं

बांदा। जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्टिहा कला गांव में शुक्रवार को घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शोभा प्रजापति के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति बजरंगी प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर तलाश तेज कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति बजरंगी प्रजापति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी संदेह को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चलता आ रहा था। शुक्रवार को दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बजरंगी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से शोभा पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी टीमेंघटना की सूचना मिलते ही पैलानी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद बांदा से पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।गांव में पसरा सन्नाटा, लोग दहशत मेंघटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, बजरंगी अक्सर पत्नी पर शक करता था और दोनों में कई बार विवाद होते रहे थे। लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि मामला इतना गंभीर हो जाएगा।एसपी बोले – जल्द होगी गिरफ्तारीपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बजरंगी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।