आज दिनांक 24जुलाई को भारतीय किसान यूनियन भानु के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अंबेडकर पार्क मासिक पंचायत में एकत्रित हुए। पंचायत में कर्ज माफी एवं भ्रष्टाचार और महंगाई का मुद्दा उठाया। किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि, कुछ अधिकारी मनमानी कर रहे हैं ।किसान मजदूर कर्ज में दबाकर आत्महत्या कर रहा है। जिले की तमाम समस्याएं जिससे किसान मजदूर जूझ रहा है। अधिकारी हाथ पर हाथ रख कर बैठे हैं किसी भी समस्याओं पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसान अपने गन्ने के भुगतान के लिए दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है तथा किसी को समय से खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है, हर सरकारी दफ्तर में खुलेआम घूसखोरी का धंधा चरम सीमा पर है।

किसानों को सिंचाई हेतु बिजली भी आदेशानुसार नहीं मिल पा रही है ।चार से पांच घंटे बिजली,उस पर भी डिपर मारे जाते हैं ।किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है अधिकारी अपने रवैया को सुधार लें किसान के प्रति अन्यथा किसान सुधारना जानता है ।शीघ्र महापंचायत कलेक्ट्रेट में की जाएगी ।राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप जी के आदेश अनुसार मंडल की समीक्षा मीटिंग 10 अगस्त को होगी। मुरादाबाद में किसानो की समस्याओं को लेकर अंबेडकर पार्क से श्री वारसी के नेतृत्व में सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क से नारेबाजी करते हुए कजेरी रोड पुलिस अधीक्षक रोड होते हुए ‘अनाज हमारा दाम तुम्हारा नहीं चलेगा’ नहीं चलेगा ,किसने की मजबूरी है कर्ज माफ जरूरी है’ किसान एकता करता है मरने से नहीं डरता है,भारतीय किसान भानू जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।कलेक्ट्रेट में पहुंचते ही कार्यकर्ता नारेबाजी और तेज कर दी ।

कलेक्ट्रेट के सामने भारी संख्या होने के कारण जाम लग गया ।नारेबाजी शोर शराबा सुनकर ज्ञापन लेने किसानों के पास पहुंचे डीएम किसानों के बीच पहुंचे और सात सूत्री ज्ञापन दिया।ज्ञापन देने वालों प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी, श्याम मोहन पांडे ,अब्दुल हसन पाशा, अवतार सिंह ,अकील खान, अमीर अहमद, मुराद खान ,चरणजीत सिंह, सतनाम सिंह ,मक्खन सिंह ,शाहिद अख्तर ,मोहम्मद अहमद, संतोष ठेकेदार ,दानिश पाशा, रईस अहमद, अब्दुल हसन, मुन्नीलाल मेघराज, बब्बू, मलिक, जयपाल सिंह ,मोहम्मद आजम ,हरदीप सिंह,उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।