गोला गोकरणनाथ खीरी। वन रेंज मैलानी के अंतर्गत वन चौकी जटपुरा के ग्राम चौधीपुर निवासी राजकुमार पुत्र गुलाब के पडडे को रात्रि 12:00 बजे बाघ ने बनाया अपना निवाला। पडडे को बाघ अपने जाबडे में दबा कर गन्ने के खेत में खींचकर ले गया,घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर राजाराम,फॉरेस्टगार्ड हरेंद्र यादव,मुशर्रफ अली,सोनू छिब्बा,छोटे सहित अपनी वन टीम के साथ मौका महीएना किया,क्षेत्र में बाघ होने की पुष्टि की।इससे पहले कुकरा,हदुआ ढाका,रत्नापुर,हजरतपुर,लोकिया चौधीपुर,माहरतला आदि इलाके में बाघ के आतंक का खौफ कम नहीं हो रहा है। बुधवार की सुबह एक बाघिन सरदार जी के झाले पास से होकर गोला रेंज के जंगल में चली गई जिससे फिर दहशत फैल गई है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि18 जून से लगातार दो शावको के साथ बाघिन खेतों में घूमती नजर आ रही है कभी बाघ तो कभी बाधिन शावकों के साथ आबादी के निकट पहुंच जाती है,कभी तो कुकरा बांकेगंज रोड लोहिया पुल के निकट रोड पर इधर से उधर आए दिन क्रॉस करते नजर आती है,बाघ एवं बाघिन की दहशत से खेतों में काम करना मुश्किल हो जाता है। 23 जून को कुकरा निवासी प्रदीप कुमार गौतम को रत्नापुर में बाघ ने बनाया था अपना निवाला,उसके बाद आवारा पशु सहित एवं पालतू जानवर जैसे तमाम लोगों की जानें जा चुकी है। 23 जुलाई शाम 5:30 बजे बांकेगंज-कुकरा रोड पर बाधिन शावकों के संग चल अकादमी करते हुए देखी गई। रोड पर आने-जाने वाले ग्रामीणों ने जब शोर मचाया तो रोड क्रॉस करके गोला रेंज की तरफ चली गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के आला अधिकारियों से से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द से आदमखोर बाघिन एवं बाघ को पकड़ा जाए। ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।