बाराबंकी जनपद के थाना रामनगर परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गूंजता अग्रवाल की अध्यक्षता में आगामी होली एवं रमजान पर्व को लेकर पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने कहा कि त्योहारों के दौरान शराब का सेवन कर हुड़दंग करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे ने अपील की की होली और रमजान आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं किसी पर जबरन रंग ना डाला जाए ना ही अमर्यादित जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जाए। देर रात डीजे उत्पाद या शांति भंग करने वालों के खिलाफ विधित कार्यवाही की जाएगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गूंजता अग्रवाल ने कहा कि सभी जुलूस एवं कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति से ही आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा त्योहार खुशियों और सौहार्द के प्रतीक हैं किसी भी प्रकार की अफवाह उकसावे या सामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी लोग आपसी समन्वय बनाए रखें और समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। उन्होंन यह भी कहा कि सुरक्षा व्यवस्था व साफ सफाई बिजली और शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी , महादेवा चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे , प्रधान संघ अध्यक्ष रामकुमार मिश्रा , व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडे , पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह पप्पू , कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा , महादेवा प्रधान राजन तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।
