लखीमपुर खीरी, 19 फरवरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस ने कम्पनी बाग में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन व धरना किया।
17 फरवरी को लखनऊ में हुए विधान सभा घेराव के दौरान कार्य कर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सुबह 11 बजे से सायंकाल 4 बजे तक धरना-प्रदर्शन व विरोध प्रदर्शित किया गया।
इस धरना-प्रदर्शन व विरोध कार्य क्रम में मुख्य रूप से मोहन चंद्र उपरेती, राम पाल शाक्य, राजेंद्र प्रसाद गुप्त, हरगोविंद उजार गूम, लतीफ आजम खान, डा०रईस अहमद उस्मानी, प्रह्लाद पटेल वर्मा, के.के.मिश्रा, जमील अहमद कुरैशी, अकील खान आदि तमाम कांग्रेस जन अन्त तक उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *