लखीमपुर के खुर्दा गांव से पहली बार कांवड़ यात्राः 101 कांवरियों का जत्था मेहंदी घाट कन्नौज से जल भरने रवाना, गोला गोकरननाथ में करेंगे जलभिषेक लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।मितौली खीरी। लखीमपुर के मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बबौना के खुर्दा गांव से पहली बार कांवड़ यात्रा निकली है। इस यात्रा में 101 कांवरियों का जत्था मेहंदी घाट कन्नौज जल भरने के लिए रवाना हुआ है। भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश सिंह ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर कांवरियों को गंगाजल लेने के लिए रवाना किया।ग्राम पंचायत बबौना के खुर्दा से निकले इस जत्थे का नेतृत्व पूर्व प्रधान उमेश कुमार वर्मा कर रहे हैं। कांवरिये मेहंदी घाट कन्नौज से जल भरकर गोला गोकरननाथ जाएंगे। वहां भगवान शिव का जलभिषेक करने के बाद खुर्दा गांव वापस लौटेंगे।कांवड़ यात्रा के दौरान बाहर से आए कलाकारों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। भोले बाबा के भक्तिमय गीतों पर तांडव नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। ग्राम वासियों ने जगह-जगह कांवरियों पर पुष्प वर्षा की और प्रसाद वितरण किया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान उमेश कुमार वर्मा, मृत्युन्जय वर्मा, संदीप मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, महेंद्र वर्मा प्रधान, अनुज वर्मा, सर्वेश वर्मा, विपिन वर्मा, पवन वर्मा, सुधाकर वर्मा लालू, दिनेश कुमार, और जगदीश वर्मा मौजूद थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्राम वासी उपस्थित रहे।रिपोर्टर योगेश कुमार गौतमएम डी न्यूज़ब्लाक मितौली जिला लखीमपुर खीरी8756799044

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।