सिंगाही खीरी। ग्राम मसुरहा से शनिवार को श्रावण मास के पावन अवसर पर सामूहिक कांवड़ यात्रा गोकर्णनाथ धाम (छोटी काशी के लिए श्रद्धा व उल्लास के साथ रवाना हुई।

श्रद्धालुओं का यह जत्था ग्राम स्थित प्राचीन योगी बाबा स्थान से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए पदयात्रा पर निकला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों ने मिलकर एक सामूहिक ग्रुप बनाया और भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ यात्रा आरंभ की।

जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हैं इस मौके पर पत्रकार मकसूद अली ननकू गुप्ता हरे राम छोटेलाल मटरू पत्रकार रिंकू यादव नसरत खांन माता बहने व अन्य भगत जन मिल कर प्रतिनिधि सभी कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करने व सतर्कता बरतने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एकता और अनुशासन का संदेश भी देती है श्रद्धालु भक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मार्ग में सहेली बैराज पर शिवभक्तों के स्वागत व जलपान की व्यवस्था भी की गई ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।