ग्राम मसुरहा सिंगाही खीरी से गोला गोकर्णनाथ के लिए कावड़ यात्रा रवाना हुई रिपोर्टर मकसूद अली एम डी न्यूज़ सिंगाही खीरी सिंगाही खीरी। ग्राम मसुरहा से शनिवार को श्रावण मास के पावन अवसर पर सामूहिक कांवड़ यात्रा गोकर्णनाथ धाम (छोटी काशी के लिए श्रद्धा व उल्लास के साथ रवाना हुई। श्रद्धालुओं का यह जत्था ग्राम स्थित प्राचीन योगी बाबा स्थान से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए पदयात्रा पर निकला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों ने मिलकर एक सामूहिक ग्रुप बनाया और भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ यात्रा आरंभ की। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हैं इस मौके पर पत्रकार मकसूद अली ननकू गुप्ता हरे राम छोटेलाल मटरू पत्रकार रिंकू यादव नसरत खांन माता बहने व अन्य भगत जन मिल कर प्रतिनिधि सभी कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करने व सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एकता और अनुशासन का संदेश भी देती है श्रद्धालु भक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मार्ग में सहेली बैराज पर शिवभक्तों के स्वागत व जलपान की व्यवस्था भी की गई । रिपोर्टर मकसूद अली एम डी न्यूज़सिंगाही खीरी

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *