लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
मितौली खीरी। मितौली में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी RO और सहायक समीक्षा अधिकारी ARO की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा मितौली तहसील के दो केंद्रों – राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज और जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता में आयोजित की गई।
परीक्षा के दौरान 485 आवेदकों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। प्रशासन ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। मितौली केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और जिला आबकारी अधिकारी राजवीर के साथ प्रभारी तहसीलदार दिनेश कुमार की निगरानी में पुलिस बल तैनात रहा।
कस्ता केन्द्र पर वाणिज्य कर अधिकारी चन्द्र भान सरोज, सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार, नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा और एस एचऒ शिवा जी दुबे के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा बिना किसी अप्रिय घटना के सम्पन्न हुई।

रिपोर्टर योगेश कुमार गौतम
एम डी न्यूज़
ब्लाक मितौली जिला लखीमपुर खीरी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।