सुकुवां ढुकुवां डैम में डूबा युवक, 14 घंटे बाद मिला शवजिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ीझाँसी के सुकुवां-ढुकुवां बांध किनारे पिकनिक करने गया टाइल मिस्त्री बेतवा नदी के तेज बहाव में बह गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 7 बजे 14 घंटे बाद उसका शव मिला। डेड बॉडी घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर जामुन के पेड़ में फंसी हुई थी।मौत से 10 मिनट पहले ही युवक ने अपने दोस्तों के साथ मुस्कराते हुए सेल्फी ली थी। फिर नहाने के लिए नदी में कूद गया। मगर तेज बहाव के चलते वो संभल नहीं पाया और तेज धार में बह गया। दोस्तों के चीखने चिल्लाने पर लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को तलाशने के लिए 3 गोताखोरों को लगाया था। घटना शनिवार शाम 5 बजे की है।बबीना के आरा मशीन स्थित आंबेडकर नगर निवासी धर्मेंद्र अहिरवार (28) पुत्र प्रीतम टाइल मिस्त्री थे। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह अपने दोस्त दिलीप कुशवाहा पुत्र कालीदीन और सोनू अहिरवार के साथ पिकनिक करने सुकुवां-ढुकुवां बांध गए थे।यहां सभी दोस्त पिकनिक करने के बाद नदी में नहाने के लिए उतर गए। धर्मेंद्र के नदी में बहने के ठीक 10 मिनट पहले उसके दोस्तों ने बांध में सेल्फी ली। इसके बाद धर्मेंद्र नहाने के लिए नदी के अंदर चला गया। गहरे पानी में जाने के बाद धर्मेंद्र तेज बहाव में बह गया। उसे पानी में डूबते देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। नदी में किनारे नहा रहे लोग मौके पर पहुंचे। मगर पानी के तेज बहाव की वजह से किसी के बांध के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। परिजनों और पुलिस को सूचना दी।कुछ देर बाद बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। देर शाम तक धर्मेंद्र की खोजबीन 3 गोतोखोर करते रहे। मगर उसका पता नहीं चला। दोस्तों का कहना है धर्मेंद्र तैरना जानता था। इसके बाद भी वह पानी में बह गया।थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया शनिवार को रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया था। रविवार सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया। सुबह करीब 7 बजे युवक का शव नदी से 3 गोताखोरों ने बरामद कर लिया। उसका शव जामुन के पेड़ में फंसा था। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी। दो भाइयों में धर्मेंद्र छोटा है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।