रिपोर्टर सौरभ चौहान एम डी न्यूज़

बैठक का संचालन ओमकार सिंह एडवोकेट ने किया दीन नगर शेखपुर के ग्राम प्रधान सुरेश ने बैठक में प्रस्ताव रखा की धर्मशाला पर मलूक दास बाबा की अश्लील हरकतों को लेकर धर्मशाला से बाहर करने व दुकानों को किराया पर देने का संचालक मंडल को करने एवं धर्मशाला पर किसी संस्था के लोगों को न ठहरने, किसी अन्य समाज को न ठहरने, एवं धर्मशाला की निगरानी कमेटी संचालक मंडल की रहेगी इस अवसर पर कमेटी के संचालक मंडल में

ओमकार सिंह एडवोकेट बदायूं, डॉक्टर नेत्रपाल सिंह सैलानी पत्रकार कोल्हाई , सुरेश चंद्र प्रधान दीन नगर शेखपुर, सुभाष बाबू दीन नगर शेखपुर, प्रेमपाल सिंह नरसेना, का चयन सर्व सम्मति से किया गया कमेटी के संचालक मंडल का संरक्षक नरेश पाल सिंह खंड विकास अधिकारी बदायूं तथा कमेटी संचालक मंडल के प्रबंधक महंत जयरामदास बाबा, उप प्रबंधक बिजेंदर दास बाबा ,और रामेश्वर दास बाबा को रसोई का प्रभारी नियुक्त किया गया धर्मशाला की निगरानी संचालन मंडल करेंगे तथा मलूक दास बाबा को धर्मशाला से तत्काल बाहर करने का निर्णय बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ इस अवसर पर दर्जन भर अधिक साधु संत एवं पांच दर्जन से अधिक जाटव समाज के लोग उपस्थित रहे अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे महंत जयरामदास ने सभी को धर्मशाला से मलूकदास को तत्काल निकालने एवं संचालक मंडल की निगरानी में सभी कार्यक्रम होने एवं अन्य समाज के लोगों को धर्मशाला पर ना रोकने, दुकानों पर संचालक मंडल का हस्तक्षेप जैसे अहम फैसलों का बैठक में उपस्थित सभी साधु संत समाज एवं जाटव समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया तथा आगामी 15 मार्च 2026 दिन रविवार को बैठक करने की घोषणा के साथ बैठक का समापन किया बैठक में सभी प्रस्तावित प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया

