मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान बदायूं

(बदायूं)मुजरिया-:मुजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक परचूनी दुकानदार के साथ यूपीआई धोखाधड़ी का प्रयास किया गया। 12 फरवरी को दो व्यक्तियों ने 220 रुपये का सामान खरीदा और यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने का दावा किया, लेकिन दुकानदार के खाते में पैसे नहीं पहुंचे।

दुकानदार सत्येंद्र सिंह को जब अपने मोबाइल पर भुगतान प्राप्त नहीं हुआ, तो उन्होंने ग्राहकों से पूछताछ की। इस पर एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। दूसरे व्यक्ति ने अपने मोबाइल पर यूपीआई भुगतान सफल होने का एक मैसेज दिखाया, लेकिन जांच करने पर वह मैसेज फर्जी पाया गया।

दुकानदार सत्येंद्र ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फर्जी मैसेज दिखाने वाले आरोपी की पहचान बिल्सी थाना क्षेत्र के बास बरौली निवासी कौशल पुत्र विनय कुमार सिंह के रूप में हुई। फरार हुए दूसरे आरोपी का नाम रंजीत पुत्र धीरपाल सिंह, निवासी बास बरौलिया, बिल्सी बताया गया है।

मुजरिया थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *