शाहजहांपुर: खुदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जलालपुर गांव के इब्बन खां ने अपनी बेटी की शादी 2016 में कटरा थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी कौसर अली से की थी। शादी में उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को परेशान करने लगे।
शिकायत में बताया गया है कि ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते थे और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की जाती थी। कई बार पंचायत बुलाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन पति और ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला।
करीब नौ महीने पहले ससुराल वालों ने महिला से बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसके गहने छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया।
तब से महिला अपने मायके में रह रही है। लोक-लाज के डर से उसने अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। अब महिला के पिता इब्बन खां की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *