श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं रहेंगी सर्वोच्च प्राथमिकता
रिपोर्ट-रमाकान्त
बरसाना। ब्रज की आस्था और संस्कृति का महापर्व राधाष्टमी मेला नजदीक आते ही प्रशासन ने तैयारियों को गति दे दी है। बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बरसाना में आयोजित प्रथम बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, जन्माभिषेक व्यवस्था, स्थानीय लोगों की समस्याएं और रोजगार के अवसर मुख्य मुद्दे रहे।
बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी गोवर्धन ने की। अधिकारियों ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम अनुभव दिलाने के लिए सभी इंतज़ाम पुख्ता किए जाएंगे।
बैठक में आदर्श नगर पंचायत बरसाना के चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, अधिशासी अधिकारी डॉ. कल्पना वाजपेई, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र, बिजली विभाग के एसडीओ राहुल चौरसिया, सभी सभासदगण, स्थानीय पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
