थाना भोपा पुलिस ने एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले वांछित फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार,। मुजफ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए।भोपा थानाक्षेत्र के रहने वाले वादी द्वारा थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया। कि उनकी नाबालिग पुत्री मेंहदी लगवाने के लिए घर से कहकर गयी थी। परन्तु वापिस नही आयी। तलाश करने पर पता चला कि हसन अली पुत्र शम्सुद्दीन उर्फ शम्भु निवासी ग्राम रहकडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपनी अल्टो गाडी से अपहरण करके ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारी के निर्देशन में नाबालिग की शीघ्र बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा महज 06 घण्टे के अन्दर नाबालिग लडकी को बरामद कर लिया गया। व अभियुक्त हसन अली को रहकडा रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। व ऑल्टो कर भी बरामद कर ली गई । अभियुक्त के खिलाफ थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।एम, डी, न्यूज़,।के लिए मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *