रिपोर्टर नौशाद मलिक
——————‐—–
जिला बिजनौर के कस्बा मंडावर मे पुलिस ने चोरी के फोन के साथ दो आरोपीतो को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। थाना लक्सर के गांव टांडा महनादा निवासी जितेंद्र पुत्र रायबहादुर ने मंडावर थाने में तहरीर दी थी कि थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में शराब की दुकान के पास उसकी जेब से किसी ने फोन चुरा लिया है। जिसमें पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। ओर तलाश में लग गई थी। जिसमें मे पुलिस प्रकाश में आये नाम बाले उर्फ धर्मवीर पुत्र घिस्सू निवासी इनामपुरा, एवं राजकुमार उर्फ अजय पुत्र यशपाल निवासी मिर्जापुर थाना मंडावर को गिरफ्तार किया।जिनके पास से चोरी किया हुआ फोन बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितो का चालान कर दिया है।
