सूरतगंज बाराबंकी। ब्लॉक क्षेत्र के हरसौली मजरे कंद्रवल में शुक्रवार को कृष्ण मुरारी पाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान माहौल समाजवादी नारों से पूरी तरह गूंज उठा साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य अभिनंदन व स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी राजू यादव, पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने जोशीले संबोधन में श्यामलाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक गठजोड़ के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। अहीर और गड़रिया एक ही समाज के अभिन्न अंग हैं और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गड़रिया समाज को भी उचित सम्मान और भागीदारी दी है। इस मौके पर पूर्व प्रधान देवी शरन पल, रामू पाल, शेखर पाल, रामवीर यादव, पप्पू, कृष्णकुमार यादव, ज्ञान पाल, अमित, संतोष, नीरज सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *