*स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर तिरंगा वितरण किया:* *नगर पंचायत ने 2000 तिरंगे बांटे, सड़कों के दोनों तरफ लगवाए झंडे*मो सलमान रामनगर/बाराबंकी। बाराबंकी जनपद के रामनगर नगर पंचायत कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल रही हैं। गुरुवार दोपहर 2 बजे अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। उन्होंने कर्मचारियों से 15 अगस्त को उत्साह और सम्मान के साथ मनाने का आग्रह किया।अधिशासी अधिकारी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने 2000 तिरंगे कर्मचारियों में बांटे। सड़कों के दोनों तरफ तिरंगे लगवाए गए। वार्ड सदस्यों को 100-100 तिरंगे दिए गए। कर्मचारियों को नगर में व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई।अधिशासी अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को शुक्रवार सुबह 8 बजे उपस्थित रहने के निर्देश दिए। ध्वजारोहण कार्यक्रम समय पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व देशभक्ति की भावना से जुड़ा है।कार्यक्रम में नगर पंचायत के सफाई नायक, वरिष्ठ लिपिक और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। वरिष्ठ लिपिक रामकरण शर्मा, संजय शुक्ला, हरीश, अमित कुमार, सुहेल, बंटी ओझा, त्रिभुवन मौर्य और अमित सिंह सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि 15 अगस्त पर नगर को स्वच्छ और सुंदर तरीके से सजाया जाएगा। इससे नागरिकों में देशप्रेम की भावना जागृत होगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed