
एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरों-अजीत यादव

गोण्डा- कजरी तीज के पावन अवसर पर पूर्व की भाँति इस वर्ष भी कटरा बाजार, गोण्डा में मसूद आलम ख़ान राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी द्वारा द्वारा “प्रेम का पंडाल” लगाया गया, जहाँ श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को फल वितरित कर सेवा की गई तथा आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और सद्भाव का संदेश दिया गया।प्रेम का पंडाल पिछले 19 वर्षों से सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का माध्यम बना हुआ है। मसूद आलम ख़ान का सदैव प्रयास रहा है कि समाज के सभी धर्मों और समुदायों के पर्व-त्योहारों का सम्मान करते हुए उनके सुख-दुःख में सहभागी बनूँ। यही गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी प्रेम और हिंदू-मुस्लिम भाईचारा की सबसे बड़ी ताकत है। इसी कारण मसूद आलम ख़ान को देवीपाटन मंडल में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक के रूप में जो सम्मान और स्नेह मिलता है, वह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है।
इस अवसर पर मसूद आलम ख़ान ने देश एवं प्रदेशवासियों को कजरी तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।मसूद आलम ख़ान ने कहा की हम सभी मिलकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की इस परंपरा को और मजबूत करें।
1 view
