सपा से बन्ने प्रधान की मजबूत दावेदारी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह ।

रिपोर्ट:- मोहम्मद अशफाक

​गोला खीरी। उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर 139 विधानसभा क्षेत्र गोला गोकर्णनाथ में सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए प्रमुख समाजसेवी और लोकप्रिय जननेता रियाज उल्ला खान (बन्ने प्रधान) का नाम पूरी मजबूती के साथ सामने आया है। क्षेत्र में उनके नाम की चर्चा शुरू होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया जोश देखने को मिल रहा है।

रियाज उल्ला खान किसी औपचारिक परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे एक प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय हाजी समीउल्ला खान (मुखिया) देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय सहभागीदार रहे थे। राष्ट्रसेवा और जनकल्याण की वही ऐतिहासिक विरासत आज बन्ने प्रधान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। वे अपने पुरखों के उसी सेवाभाव को आगे बढ़ाते हुए विगत दो दशकों से जमीन पर डटे हुए हैं।
​ बन्ने प्रधान ने लगभग 20 वर्षों से संगठन और समाज के बीच एक सेतु की भूमिका निभाई है।
​ क्षेत्र के किसानों, नौजवानों, छोटे व्यापारियों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों की समस्याओं को वे लगातार प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पद की लालसा से दूर रहकर केवल जनसेवा, संगठन विस्तार और गोला के समग्र विकास को ही उन्होंने अपनी राजनीति का केंद्र बनाया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गोला विधानसभा में बन्ने प्रधान की साफ-सुथरी छवि, पारिवारिक साख और मजबूत जमीनी पकड़ 2027 के चुनाव में सपा के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है। ग्रामीण और कस्बाई दोनों इलाकों में उनकी गहरी पैठ के चलते पार्टी नेतृत्व के समक्ष उनकी दावेदारी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
​क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना है कि यदि समाजवादी पार्टी बन्ने प्रधान पर भरोसा जताती है, तो 139 गोला गोकर्णनाथ सीट पर जीत का परचम लहराना तय है

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *