*प्रयागराज Pratham-HDFC हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन*प्रयागराज: Pratham-HDFC परिवर्तन हेल्थकेयर ट्रेनिंग सेंटर, प्रयागराज में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लस्टर हेड श्री प्रमोद गुप्ता ने तिरंगा फहराकर एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए, जिनसे देश के प्रति समर्पण और गर्व की भावना झलक उठी। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।पूरे समारोह का सफल संचालन सेंटर हेड श्री प्रभाकर मौर्या ने किया, जबकि मंच संचालन नेहा लाल ने संभाला। उन्होंने कार्यक्रम को रोचक और सुगम बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।इस अवसर पर क्लस्टर लीडर श्री प्रमोद गुप्ता, सेंटर हेड श्री प्रभाकर मौर्या, संदीप केसरवानी, अलोक, पंकज, नेहा, तनु, सोनाली और अनुज सहित सभी टीम सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।रिपोर्टर – अनुज

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *