मोहम्मद सलमान
वॉइस ब्यूरो चीफ

बाराबंकी।बाराबंकी के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में मंगलवार को चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उप संचालक चकबंदी आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने चकबंदी गतिमान गांवों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए। कार्य की हर अवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इससे कास्तकारों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा।

जिलाधिकारी ने भदरास, मवइया, रसूलपुर और कान्हीपुर गांवों के कार्यों की प्रगति जानी। इन्हें जल्द पूरा करने को कहा। सहावर, बिजौली, डिंगरी और बच्छराजमऊ गांवों की प्रगति संतोषजनक पाई गई। लाही, बबुआपुर, ओदार, जासेपुर और सलेमाबाद सहित अन्य गांवों में तेज गति से काम करने के निर्देश दिए।डीएम ने चकबंदी से जुड़े पुराने मुकदमों के निपटारे पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि इन मुकदमों का मेरिट के आधार पर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। बैठक में बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी संजय कुमार विश्वास, चकबंदी अधिकारी बी. के. मिश्रा, सुरेश कुमार शर्मा और अन्य सहायक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।