मोहम्मद सलमान
वॉइस ब्यूरो चीफ
बाराबंकी। बाराबंकी में पत्रकार समाज कल्याण समिति (रजि.) ने अपनी बाराबंकी इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस अवसर पर संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
नई कार्यकारिणी में रवि सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जिले में संगठन का नेतृत्व करते हुए पत्रकारों को मजबूत मंच प्रदान करेंगे। उनके सहयोग के लिए मोहम्मद सलमान को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो संगठनात्मक विस्तार और सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
संगठन की गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु नूर मोहम्मद अल्वी को जिला महासचिव बनाया गया है। वे प्रशासनिक कार्यों और पत्राचार की जिम्मेदारी निभाएँगे। तकनीकी क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए अबू शहमा अंसारी को जिला आईटी सेल प्रभारी का दायित्व दिया गया है, जो संगठन के डिजिटल प्लेटफार्मों को मजबूती प्रदान करेंगे।
संगठन और मीडिया के बीच सेतु का कार्य करते हुए अखिलेश कुमार को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनसे आशा है कि वे समिति की गतिविधियों को समाचार माध्यमों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाएँगे। इसी क्रम में शैलेन्द्र कुमार और मोहसिन रज़ा को जिला सचिव बनाया गया है। दोनों सचिव संगठन की बैठकों, कार्यक्रमों और सचिवालय संबंधी कार्यों में अहम भूमिका निभाएँगे।
स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राकिब अंसारी को नगर अध्यक्ष (जैदपुर) नियुक्त किया गया है। वे नगर स्तर पर पत्रकारों को समिति से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीढ़ साबित होंगे। नई टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा करते हुए समाज कल्याण के कार्यों में भी नई मिसाल कायम करेगी और समिति के उद्देश्यों को जन۔जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
