मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा एवं थाना प्रभारी बुढ़ाना के कुशल नेतृत्व में। मौहल्ला पछाला पश्चिम कस्बा व थाना बुढाना निवासी मोनू मौहल्ला करबला रोड पर अपनी बहन के यहाँ मकान की तलाश मे गया था। जिसे वहां कुछ लोगों ने चोर समझकर घेर लिया। तथा उसे पीटा गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर तथा उच्चाधिकारीयो के निर्देशन पर थाना बुढाना पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए।

पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम को आज मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी। कि घटना में शामिल एक अभियुक्त बडौत से बुढाना की तरफ आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। कुछ देर बाद बडौत की तरफ से पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने चैकिंग के लिए रूकने का इशारा किया। तो मोटरसाईकिल सवार चैकिंग के लिए। नही रूका तो पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का पीछा किया गया। अभियुक्त ने मोटरसाईकिल को कच्चे रास्ते पर मोड दिया।

आगे चलकर अभियुक्त की मोटरसाईकिल असंतुलित होकर गिर गयी। अभियुक्त मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर खेतों में छिप गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी। व आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। अभियुक्त पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नही हुआ।तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी तो पुलिस टीम बाल बाल बच गयी।फिर पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की तो अभियुक्त के पैर मे गोली लगई। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गयी। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम सादिक पुत्र रियाज बताया ।थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।