हरदोई……….हरदोई। रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस से एक मजदूर गिर गया। साथियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बिहार के सुपौल निवासी सुभाष (22) मजदूर था। वह सोमवार की सुबह अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस से पंजाब मजदूरी करने जा रहा था। उसके साथ गांव का श्याम कुमार, जयचंद्र, संजीत भी था।श्याम कुमार के मुताबिक सुुभाष खिड़की पर बैठकर यात्रा कर रहा था। आंख लगने के कारण वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के पास ट्रेन से नीचे गिर गया।
उसे ट्रेन से गिरते देख उन लोगों ने स्टेशन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी तारावती है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *