हरदोई…….सांडी। थाना क्षेत्र के नाऊपुरवा गांव में रविवार शाम से लापता युवक का शव बाग में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नाऊपुरवा निवासी मानवेंद्र (22) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह रविवार की शाम घर से लापता हो गया था। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लगा।सोमवार सुबह गांव के किनारे स्थित बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने उसका शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे।
मृतक अपने परिवार का इकलौता था। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। जबकि गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर उसके खुदकुशी करने की चर्चा है। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।