सेवा भारती ब्रज प्रदेश मंत्रिमण्डल के द्वारा जिला कासगंज के डागा सरस्वती विद्या मन्दिर कासगंज में दिनांक 14 जून 2022 से 20 जून 2022 तक विवाह एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें दिनांक 16 जून 2022 को आदरणीय जगदीश चंद्र चतुर्वेदी जी भाई साहब एवं डॉ नरेश टंडन जी के द्वारा स्वास्थ्य रक्षा के विषय में प्राण शक्ति वायु शक्ति और अन्य बहुमूल्य शासन से संबंधित प्राणायाम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पंचभूत के सन्दर्भ में पांच तत्वों का शरीर में विशेष योगदान एवं महत्व, अम्ल एवं क्षार की शरीर में हर क्रिया के बारे में जानकारी एवं अन्य रोगों के कारण का निवारण एवं उपचार के बारे में बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *