खपरैल मकान के मलवे में दबे परिजन

पूंछ झांसी कस्बा थाना पूंछ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कायला में एक परिवार के लिए आशियाना ही आफत बन गया सुबह करीब चार बजे जब सभी परिवार के सदस्य गहरी नींद सोए हुए थे तभी अचानक खपरैल मकान भर भरा कर गिर गया और घर में सो रहे परिजन मलबे में दब कर घायल हो गए मकान गिरने एवं चीख पुकार सुनकर पड़ोसी घटना स्थल की ओर दौड़ गए मलबे में दबे घायलों को निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भेजा जहां से गंभीर हालत में घायल उषा देवी को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया ज्ञात जानकारी के मुताबिक कायला निवासी 56 वर्षीय मंगल सिंह पाल अपनी पत्नी उषा के साथ गांव के ही एक खपरैल मकान में रहते थे वहीं कुछ दिन पूर्व पीड़ित की 27 वर्षीय पुत्री रश्मि देवी अपने दो छोटे छोटे पुत्र तनिष्क 4 वर्ष सहित एक डेढ़ वर्षीय पुत्र को लेकर माता पिता के पास आई थी सभी एक ही कमरे में सो रहे थे कि तभी अचानक तड़के सुबह मकान का छप्पर एवं दीवाल भरभरा कर गिर गया मलबे में दबे लोगों की चीख पुकार सुनकर मुहल्ले पड़ोस के लोग दौड़कर आए और मलवे में दबे लोगों को निकालने का रेस्क्यू जारी किया वही घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश तिवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों से मिले साथ ही गांव में पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को राहत राशि एवं आवास सूची में सम्मिलित करने की बात कही। खंड विकास अधिकारी मोंठ राकेश कुमार त्रिपाठी को घटना की जानकारी देते हुए मण्डल अध्यक्ष भाजपा गुरदीप सिंह गुर्जर ने पीड़ित परिवार को आवास प्रदान करने की बात कहीं

किशोरी देवी पाल सिंह पाल वाइड
पीड़िता की भाभी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *