जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली के फूलवारी बाग के राजा का बड़े ही धूमधाम से रिमझिम बारिश के बीच विसर्जन किया गया। गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष फिर जल्दी आना के जय घोष के साथ मूर्ति को कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए रसौली बाजार,देवी मंदिर,मेन चौराहा होते हुए सफदरगंज कल्याणी नदी में देर शाम नम आंखों से विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन में महिलाओं व बच्चों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी रास्ते भर मुस्तैद रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *