जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता बाराबंकी

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़ागांव नवाबगंज मे सोमवार को नवीन सत्र के छात्र छात्राओं एव अभिभावकों के बींच नवीनतम शिक्षण सत्र का शुभारंभ के साथ संस्थान की कार्यप्रणाली पाठ्यक्रम, शिक्षण की महत्व तथा भविष्य मे उपलब्ध अवसरो से रूबरू कराया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए आई टी आई के प्रधानाचार्य महेशचंद्र ने नवीन सत्र के छात्र छात्राओं एव अभिभावकों से रूबरू होते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है उन्होंने छात्र छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और नियमित अभ्यास को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि आई टी आई के माध्यम से छात्र छात्राएं आत्मनिर्भर बन कर न केवल रोजगार प्राप्त कर सकते है बल्कि स्वरोजगार के असीम अवसर खुले होते है। प्रधानाचार्य ने कई कहानियों का उदाहरण देते हुए छात्र छात्राओं को जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षण का महत्व बताते हुए भविष्य मे रोजगार के अवसरो को अवगत कराया तथा प्रशिक्षण मे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।आई टी आई कॉलेज के अनुदेशक अवधेश कुमार ने छात्र छात्राओं को विभिन ट्रेडो की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किस प्रकार व्यवहारिक़ एव तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं अनुदेशक अंकिता तिवारी ने संस्थान मे उपलब्ध सुविधाओं प्रयोगशाला, लाइब्रेरी आधुनिक उपकरणो से परिचित कराया। उन्होंंने लगन व निष्ठा के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।इस मौक़े पर संदीप श्रीवास्तव, आशुतोष प्रताप सिंह ने छात्र छात्राओं के उज्जव्ल भविष्य की कामना की ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *