कलान। थाना परौर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता नसरूम बानो पुत्री रमनशेर खां निवासी ग्राम जरौली ने थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी शादी 5 जून 2023 को बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मझिन नगरा निवासी मुस्लिम खान से हुई थी।उसके मायके वालों ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार करीब 5 लाख रुपये खर्च किए थे।आरोप है कि पति मुस्लिम खान,सास गुड्डी,ससुर असलम, देवर सलीम व ननद हीना दहेज से संतुष्ट नहीं थे।वे सोने के झाले, सोने की चैन और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे।नसरूम की दो बेटियां हैं,डेढ़ वर्षीय हेरा और 21 दिन की सबनूर।दूसरी बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों का व्यवहार और भी खराब हो गया।13 जुलाई 2025 को सभी ने मिलकर उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की।अगले दिन जब पीड़िता के पिता ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।इसके बाद पति मुस्लिम खान अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर कुनिया मोड़ पर छोड़कर चले गए।तब से पीड़िता अपने मायके में रह रही है।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *