कलान।मिर्जापुर पुलिस ने लगभग तीन माह बाद न्यायालय के आदेश पर एक्सीडेंट का केस दर्ज किया है।थाना मीरानपुर कटरा के गांव भोजपुरी निवासी अजय कुमार मिश्रा ने जे०एम शाहजहांपुर के न्यायालय में दायर किये धारा-173(4) बीएनएस प्रकीर्ण वाद संख्या-61/2025 में बताया कि दिनाँक 5 जून को समय करीब सुबह 10.30 बजे वह गंगा स्नान करके वापस अपने घर आ रहा था।वह कोलाघाट पुल पर पहुंचा ही था,तभी पीछे से बड़ी तेजी से व लापरवाही से टाटा पंच कार रजिस्ट्रेशन नं०- यू०पी० 27 बी०के०- 5575 के चालक ने आकर उसकी मोटर साइकिल संख्या-यू०पी० 27-बी०जे०- 4619 मे पीछे से आकर टक्कर मार दी।जिससे उसकी पत्नी रेखा मिश्रा उछल कर सडक पर गिर गयी और उनके सिर मे गम्भीर चोटें आयीं तथा वह गम्भीर रुप से घायल हो गयी।वह इलाज हेतु अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल शाहजहाँपुर आया और वहाँ भर्ती करा कर उनका इलाज कराया हालत मे कोई सुधार न होने पर और पत्नी की गम्भीर स्थिति को देखते हुये डाक्टरों द्वारा उसकी पत्नी को बरेली रेफर कर दिया गया।जहाँ उसने वेदान्ता अस्पताल बरेली मे पत्नी को भर्ती कराया और उसकी पत्नी का इलाज हुआ और वर्तमान समय मे भी पत्नी का इलाज चल रहा है।घटना की रिपोर्ट लिखाने थाने पर गया और तहरीर दी परन्तु वहां पर उसकी रिपोर्ट नही लिखी गयी।तब उसने 10 जून को स्वयं पेश होकर श्रीमान जी व अन्य उच्चाधिकारियों को डाक से प्रार्थना पत्र प्रेषित किये परन्तु कोई सुनवायी नही हुई है।तब से लगातार थाना के कई चक्कर लगा चुका है परन्तु अब तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नही हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उपरोक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

