बिसौली : नगर में पालिका प्रशासन के अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार सिंह एवं कोतवाल विजेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च के साथ-साथ एमएफ हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर रहे ठेले, खोमचे वालों को सख्त हिदायत दी गई।

इस दौरान पालिका कर्मियों ने जुर्माने के रूप में एक हजार रूपए की वसूली की। टीम में पुलिसकर्मियों के अलावा पालिका के प्रधान लिपिक मशकूर खां, राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार, विकास बाबू, जितेन्द्र, राजेश बाबू, अजय आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed