
उझानी : दिन शुक्रवार को शहर में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक के आदेश अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जय प्रकाश यादव व पुलिस टीम के साथ नगर के मुख्य स्थानों घन्टाघर चौराहे, बिल्सी रोड, कछला रोड, साहूकारा, जामा मस्जिद आदि स्थानों पर ड्रोन चलाकर शान्ति व्यवस्था परखी ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि माननीय ए डी जी जोन बरेली के आदेश अनुसार पूरे जोन में धारा 144 लगा दी गई है तथा किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन की अनुमति प्रदान की है प्रसाशन की शोशल मीडिया पर पैनी नजर है अगर किसी ने किसी भी तरह से माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे बक्सा नहीं जायेगा । इस अवसर पर कोतवाली उपनिरीक्षक लव गिरी, का० अनुपम,नगर पालिका परिषद के जल /विधुत प्रभारी नफीस अहमद, संजय गौतम आदि लोग मौजूद रहे ।
✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

![]()
