प्रशिक्षण के दूसरे बैच का शुभारंभ सोमवार को डायट गणेशपुर बाराबंकी में प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक डॉ० राजेश कुमार आर्या के निर्देशन में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डायट प्रवक्ता एवं राज्य स्तरीय संदर्भ दाता आनंद कुमार यादव, लालचंद ,महेंद्र कुमार यादव ,जहीर अहमद जितेंद्र कुमार सोनकर सुकेश रंजन श्रीवास्तव ,अमित कुमार राय,शिखा साहू,गीतांजलि यादव के द्वारा विभिन्न विषयों में सहज एवं सरल रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के क्रम में संदर्भ दाता आनंद कुमार यादव ने नवीन पाठ पुस्तकों का उन्मुखीकरण, संदर्भ दाता लालचंद नई शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 आइ सी आईसीटी का प्रयोग संदर्भ दाता जहीर अहमद, टाइम एंड मोशन एवं शासनादेश, महेंद्र कुमार यादव आपदा प्रबंधन एवं अमित कुमार राय ने जीवन कौशल डॉ गीतांजलि ने शिक्षण योजना एवं पाठ योजना निर्माण जबकि शिखा शाहू ने गणित शिक्षण की बारीकियों से रूबरू कराते हुए गणित शिक्षण को कैसे सरल एवं रोचक बनाया जाए पर गुरुजनों को तकनीक से परिचित कराया एवं समस्या समाधान के स्किल पर जानकारी दी। इस जिला स्तरीय पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल संपूर्ण विषयों पर आधारित प्रशिक्षण जिसमें ब्लॉक फतेहपुर,त्रिवेदीगंज, दरियाबाद,रामनगर बनिकोडर के शिक्षक पांच दिन तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण में प्रशासनिक अधिकारी केके अवस्थी, प्रवक्ता महेन्द्र यादव, सुकेश रंजन श्रीवास्तव, अमित कुमार राय, जितेंद्र कुमार सोनकर, लालचंद ,आंनद कुमार यादव, जहीर अहमद,डॉक्टर गीतांजलि यादव और शिखा साहू समेत डाइट के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण आठ सितंबर को समाप्त होगा।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।


