रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
मितौली खीरी,02सितम्बर 2025: लखीमपुर खीरी जिले के मितौली कस्बे में स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर में आज सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आप को बता दें कि आज दिनांक 02/09/2025 दिन मंगलवार को बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर मितौली खीरी में 80 भैया- बहनों की सुलेख प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसका मूल्यांकन विद्यालय के संरक्षक आदरणीय गणेश शंकर गुप्ता, प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र एवं छात्र संसद प्रमुख आचार्य पंकज दीक्षित जी के द्वारा किया गया। उक्त सुलेख प्रतियोगिता में प्रगति,शिवा गुप्ता, सुनिधि, ऋषिकेश, रिया वर्मा ,अभय सिंह, एवं भैया इकरम ने प्रथम स्थान तथा रिया शुक्ला, निखिल दीप,यशी,अविरल, आस्था सिंह,श्रद्धा शुक्ला,इकराइल,केतन शर्मा ने द्वितीय स्थान और नंदिनी,डाली, प्रियंका मौर्या,महक यादव, शगुन सिंह,पायल, आयुष्मान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र ने सभी भैय्या बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक गणेश शंकर गुप्त, प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक गण तथा भैया बहन उपस्थित रहे।
