आदर्श श्रीवास्तव एम डी न्यू

वाराणसी। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह सोमवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आयोजित विश्वप्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में शामिल हुईं। उन्होंने मां गंगा का विधिविधान से पूजन किया। उनकी मौजूदगी से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया।

आरती के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने मां गंगा का वैदिक रीति-रिवाज से पूजन-अर्चन किया। मंत्रोच्चारण और दीपों की लौ के बीच उन्होंने कुछ देर हाथ जोड़कर मां गंगा के समक्ष अपने मन की कामनाएं व्यक्त कीं। आरती की भव्यता और घाट की दिव्यता ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने रकुल प्रीत सिंह का स्वागत अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर किया। संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि फिल्म जगत की हस्ती ने मां गंगा की आरती में आकर श्रद्धा प्रकट की। आरती में शामिल श्रद्धालु भी अभिनेत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उन्हें देखने और तस्वीर खींचने के लिए उमड़ पड़े। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed