सिंचाई के दौरान महिला की मौत खेत में लगे करंट की चपेट में आने से हादसा परिजनों ने लगाया आरोप
एम डी न्यूज़ से संवाददाता जगजीवन राम थाना प्रभारी सफदरगंज बाराबंकी
आपको बता दें कि जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय महिला की झटका मशीन के तार से उतर रहे बिजली के करंट से मौत हो गई घटना के बाद मृत्यका के परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दुर्गापुर नौबस्ता ग्राम पंचायत के पथरापुर (बगिया) गांव की है बुधवार को गांव निवासी सुशीला देवी 55 वर्ष पत्नी गया प्रसाद अपने खेत में सिंचाई कर रही थी इसी दौरान पास के खेत में लगे झटका करंट वाले तार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही अचेत हो गई परिजनों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से सूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी पहुंचा जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया मृतका के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी राम प्रसाद ने खेत में झटका वाला तार लगाया था जिसमे करंट प्रवाहित हो रहा था सिंचाई के दौरान सुशीला देवी इस तार की चपेट में आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी ओर रामप्रसाद का कहना है कि उनके खेत में कोई करंट वाला तार नहीं बल्कि उन्होंने केवल साधारण तार बांधा हुआ था शायद ऊपर से गुजरे बिजली तार के संपर्क में आने से उसमे करंट उतर आया हो जिसे यह हादसा हुआ घटना की सूचना पर डायल पीआरबी 112 टीम मौके पर पहुंची और सूरतगंज चौकी प्रभारी उमेश कुमार वर्मा को सूचित किया गया पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है थाना प्रभारी निरीक्षक का आशुतोष मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है तहरीर के अनुसार पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है झटका मशीन के तार से महिला की मौत होने की जानकारी हुई फिर हाल मामले की जांच की जा रही है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।