नेपाल में हिंसा के दौरान फंसे भाजपा नेता सुनील तायल सहित अन्य सभी साथी लोगों के सकुशल मुजफ्फरनगर वापसी पर नगर की हृदय स्थली शिव चौक पर आदिदेव,महादेव,शिव शंकर भगवान के चरणों में शीश नवाते हुए सभी लोगों का स्वागत किया गया,
इस अवसर पर नगर के लोकप्रिय विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री माननीय कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा सभी लोगों की सकुशल वापसी पर उनसे मुलाकात करते हुए सभी को बधाई प्रेषित की

इस दौरान भाजपा नेता सुनील तायल द्वारा कहा कि हमारे नेपाल हिंसा में फंसने से मुजफ्फरनगर वापसी तक स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी,वरिष्ठ व्यापारी नेता व बड़े भाई कृष्ण गोपाल मित्तल जी सहित संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संजय मिश्रा,राकेश त्यागी,संयुक्त वैश्य मोर्चा के शलभ गुप्ता,शिव कुमार सिंघल,भूपेंद्र गोयल एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के तरुण मित्तल,बृज किशोर गुप्ता,आशीष तोमर सहित मुजफ्फरनगर वासियों का हरदम सहयोग हमें प्राप्त हुआ,हम सभी साथी इन सभी का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं,
विपरीत परिस्थितियों में भी इनके द्वारा हमसे लगातार संपर्क करते हुए हमें ढाढस बंधाया गया,एवं हमारी सकुशल वापसी हेतु लगातार प्रयास किए गए

MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: बेटे-बहू को गोली मारने वाला पिता गिरफ्तार, लाइसेंसी DBBL गन बरामद MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे और बहू पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामविलास उर्फ रामखेलावन (65 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को बिंदकी बस स्टैंड से दबोचा। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डबल बैरल (DBBL) गन, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने पहले अपनी बहू पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बेटे अवनीश पर फायर किया। इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई, जबकि बहू का उपचार जारी है।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में थाना बिंदकी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में बिंदकी पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।