बाराबंकी: टेट प्रकरण पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के विरोध में रविवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक के ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, सदर विधायक सुरेश यादव और जैदपुर विधायक गौरव रावत से मुलाकात कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और मांग की कि 2010 से पहले बेसिक शिक्षा विभाग में आए शिक्षकों को टेट परीक्षा से मुक्त रखा जाए।

सभी माननीयों ने संगठन को आश्वस्त किया है कि किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षकों की बात प्रधानमंत्री जी को उचित माध्यम से पहुंचाई जाएगी। अशोक कुमार सिंह के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह,मंडलीय मंत्री अर्जुन प्रसाद, फतेहपुर ब्लॉक मंत्री सुशील कुमार,संतोष कुमार, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *