भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश सचिव गौरव सिंह पटेल ने प्रवेश राठौर को संगठन का जिला अध्यक्ष बनाया।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश महासचिव गौरव सिंह पटेल ने ग्राम बाबट निवासी प्रवेश राठौर को संगठन का जिला अध्यक्ष बनाया है।एक लम्बे समय से कुर्मी महासभा के प्रति बढ़ती रुचि व सामाजिक कार्यकुशलता को देखते हुए प्रदेश कार्यसमिति ने यह निर्णय लिया है।कुर्मी महासभा का जिला अध्यक्ष बनने पर समाज के तमाम लोगों ने प्रवेश राठौर को बधाईयां दी ।प्रवेश राठौर ने कहा कि वह समाज व संगठनों मजबूती के लिए हर समय काम करने के लिए तत्पर रहेंगे। कुर्मी समाज को इसकी जानकारी होते ही प्रवेश राठौर के घर पर बधाईयां देने बालों का ताता लग गया कुर्मी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।इस दौरान अवनेश राठौर ,भगवान सिंह ,सुखदेव सिंह अतुल पटेल,संजीव पटेल,योगेश कुमार,मुकेश कुमार,भारत सिंह अरविंद पटेल,अरविंद पटेल अश्वनी पटेल आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *