हरेन्द्र प्रताप सिंह


बिजुआ विकास खंड के गांवों में दुर्गा जागरण की धूम, 22 सितंबर से उत्सव बिजुआ खीरी बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बिजुआ गोंधिया, देवरिया रड़ा, नब्बूपुरवा, बोझवा ,भैठिया सहित कई गांवों में दुर्गा जागरण का आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी इन गांवों में दुर्गा जागरण की भव्य तैयारियां चल रही हैं। गांव के कार्यकर्ता दिन-रात मंच, जीना, गुफा और मूर्ति निर्माण में जुटे हैं, ताकि श्रद्धालु मां दुर्गा के दिव्य दर्शन कर सकें।

शारदीय नवरात्र के दौरान सजे पूजा पंडालों में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार का जागरण और भी भव्य होगा। नौ दिनों तक भजन-कीर्तन, देवी गीत और झांकियां भक्तिमय वातावरण बनाएंगी।

ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया है। ग्रामीणों ने कार्यक्रम को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया है। पूरे बिजुआ विकास खंड में ग्रामीण श्रमदान कर तैयारियों में सहयोग दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी मां की सेवा और सजावट में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed