हिमांशु राज एम.डी .न्यूज़ वॉइस अंबिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ 7805838076

अंबिकापुर, 17 सितंबर — अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद शाखा अंबिकापुर के द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जैन मंदिर चोपड़ापारा, सरस्वती महाविद्यालय सुभाष नगर एवं जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष श्री रंजीत मालू जी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 90+ से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है, जो अब तक का एक महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं रिकॉर्ड है। यह आयोजन मानव सेवा एवं रक्त की आपूर्ति में सहायक सिद्ध होगा।

शिविर के सफल संचालन में तेरापंथ युवक परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों तथा श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।

परिषद का यह प्रयास न केवल रक्तदान के क्षेत्र में एक उपलब्धि है, अपितु समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में भी एक सशक्त कदम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।