ब्रेकिंग न्यूज़ *आनंद कुमार क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी* ड्रोन और चोर की अफवाह फैलाने वाले सात व्यक्तियों का शांति भंग में चालान चोर समझकर पानी टंकी का सामान लेकर आए युवक की पिटाई, केस दर्जअमानीगंज। खंडासा के बेहटा गौहनियां गांव में सोमवार मध्य रात्रि जल निगम की पानी टंकी का सामान लेकर आए युवक को चोर समझ कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कराया है। वहीं घटना के बाद हरकत में आई खंडासा पुलिस ने ड्रोन और चोर की अफवाह फैलाने वाले सात व्यक्तियों का शांति भंग में चालान किया है। क्षेत्र में इन दिनों ड्रोन और चोर होने की अफवाहों का बाजार गर्म है, रात में निकलने वालें लोगों को देखते ही चोर होने की अफवाह फैल जाती है। और ग्रामीण चोर होने के अंदेशे में राहगीर को भी पीट दें रहे हैं। अफवाहों को लेकर रात में चौराहे चौराहे पुलिस गस्त कर रही है। बेहटा गौहनियां गांव में मध्य रात्रि पिक अप से गूगल मैप के सहारे जल निगम की पानी टंकी का सामान लेकर पहुंचे हरदोई के सरताज को ग्रामीणों ने चोर की अफवाहों के बीच बिना तहकीकात किए ही जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।