अफ़ज़लगढ़। मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत थाना अफ़ज़लगढ़ क्षेत्र के ग्राम कादराबाद स्थित भूतपूर्व सैनिक आदर्श इंटर कॉलेज में पुलिस टीम द्वारा छात्राओं के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान कॉलेज की बालिकाओं, महिलाओं एवं बच्चों को आत्मरक्षा, महिला अधिकारों तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (बाल हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को नारी स्वावलंबन, आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर हल्का इंचार्ज राजीव कुमार, उप निरीक्षक जयवीर सिंह, कांस्टेबल आकाश यादव व कांस्टेबल कृष्ण कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed