बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद बालावाली इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि शौचालय जाते समय गांव का एक दबंग युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा।


महिला के अनुसार जब वह इस मामले की शिकायत लेकर जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंची, तो वहां भी आरोपी ने उसे गाली-गलौच और धमकी दी। पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दी और न्याय की गुहार लगाई।
महिला का कहना है कि आरोपी आए दिन उसे डराने-धमकाने का काम करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *