“समाज को एक माला में पिरोने का कार्य कर रही है महासभा” – मंत्री ओमप्रकाश गोला

धामपुर। दक्ष प्रजापति (कुम्हार) महासभा धामपुर का तृतीय स्थापना दिवस समारोह नगर के मोहल्ला बाड़बान स्थित कोषाध्यक्ष बृजमोहन प्रजापति के आवास पर बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री माननीय ओमप्रकाश गोला का शाल ओढ़ाकर, भगवान दक्ष जी की तस्वीर भेंट कर तथा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. ए.के. दक्ष (जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासभा), हरपाल सिंह (जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ), जिला पंचायत सदस्य आसाराम सिंह, संरक्षक कमलेश प्रजापति, संरक्षक भस्सु प्रजापति, संस्थापक आर.के. आर्य एडवोकेट तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति सहित चेतराम सिंह आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

महासभा के अध्यक्ष क्षेत्रपाल प्रजापति व संस्थापक आर.के. आर्य एडवोकेट ने कहा कि मात्र तीन वर्षों में महासभा ने समाजहित में कई अहम कार्य किए हैं—कुम्हारी कला के संरक्षण से लेकर पीड़ितों को न्याय दिलाने तक। उन्होंने मंत्री गोला का सहयोग महासभा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गोला ने अपने संबोधन में कहा कि वह सदैव महासभा के ऋणी रहेंगे। यह संगठन समाजहित में सबसे आगे है। इसके पदाधिकारी मेहनती, कार्यकुशल और सेवा भाव से ओतप्रोत हैं। मंचासीन अतिथियों ने भी महासभा को तृतीय स्थापना दिवस की बधाई देते हुए इसे प्रजापति समाज को एक सूत्र में पिरोने वाला संगठन बताया।

समारोह में यशपाल प्रजापति, नवीन राज ब्रजपाल प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी पंकज दक्ष, भाजपा नेता निकुल एडवोकेट, भाजपा नेता राजकुमार, लोकेश मिस्त्री, बृजेश प्रजापति, देवेंद्र प्रधान, रणजीत सिंह प्रजापति, श्रीकांत आर्य, मान सिंह, कलवा सिंह, वीरेंद्र प्रजापति, चंडी प्रजापति, गुलशन एडवोकेट, आदित्य एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे। महिलाओं में रीता देवी, नीरज आर्य, राखी देवी, समला देवी, शशि देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, मीरा देवी, अनीता देवी, पार्वती देवी, सोमवती देवी, रामरती देवी सहित भारी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।

स्थापना दिवस पर केक काटकर उत्सव मनाया गया। अंत में मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों को महाराजा दक्ष भगवान की तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भस्सु प्रजापति ने की तथा संचालन आर.के. आर्य एडवोकेट ने किया। समापन पर आर.के. आर्य एडवोकेट को समाज को प्रोत्साहित करने हेतु माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *