खनन की खबर छापने पर पत्रकार के साथ मारपीट कर हवालात में डाला फर्जी मुकदमा किया दर्ज।

रिपोर्ट प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं उझानी कस्बा के मोहल्ला अहीर टोला निवासी अंकित चौहान एक अखबार में पत्रकार हैं जिन्होंने उझानी में रात दिन चल रहे अवैध खनन की खबर को प्रमुखता से छाप दी थी जिसकी वजह से खनन करने वाले सिपाही कादिर और उमेश नाराज हो गए अंकित चौहान को फोन करके थाने आने को कहा कि कोतवाल साहब बुला रहे हैं

जब अंकित चौहान सिपाहियों के बुलाने पर थाने पहुंचे तो कोतवाल ने यह कहते हुए धमकाया कि यह खनन की खबर मत छापा करो नहीं तो जेल चले जाओगे तभी पत्रकार अंकित चौहान थाने से चुपचाप चले गए वहीं खनन की खबर छपने पर पुलिस ने खनन करते दो ट्रैक्टर व एक जेसीबी भी पकड़ ली जिसे शीज कर दिया गया वहीं बृहस्पतिवार को रात 8:00 बजे एक एक्सीडेंट की जानकारी करने पत्रकार अंकित चौहान कस्बे के बरी बाईपास पर गए थे जहां एक युवक घायल था जिसको डॉक्टर के यहां भेज दिया गया वहीं घायल के साथ आए राजा नामक युवक ने अंकित चौहान के साथ गाली गलौज कर दी जब अंकित चौहान ने विरोध किया तो राजा ने मारपीट शुरू कर दी जहां अपने बचाव में अंकित चौहान ने भागने की कोशिश की तभी मौके पर सिपाही कादिर और उमेश पहुंच गए जो खनन की खबर छपने से नाराज थे जिन्होंने अंकित चौहान को पड़कर थाने ले आए और बोले आज तेरी पत्रकारिता निकाल देंगे तूने खनन की बहुत खबर छापी है जब थाने में लेकर पहुंचे तो कोतवाल ने अंकित चौहान का गला दबाते हुए मुंह पर थप्पड़ से मारपीट शुरू कर दी जिससे अंकित चौहान जमीन पर गिर पड़े वहीं पास में खड़े दोनों सिपाहियों ने भी लात घुसो से मारपीट कर अंकित चौहान को घायल कर दिया और थाने की हवालात में डाल दिया और अंकित चौहान के खिलाफ दो फर्जी मुकदमे लिख दिए जब यह जानकारी पत्रकारों को हुई तो दर्जनों पत्रकार उझानी थाने पहुंच गए और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर अंकित चौहान को थाने से जमानत पर रिहा कराया इसके बाद दो दर्जन से अधिक पत्रकार अंकित चौहान के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे और मारपीट करने वाले राजा का खनन करने वाले सिपाही कादिर और उमेश के खिलाफ शिकायती पत्र के साथ मुलाकात कर सिपाहियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है

वहीं पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को सिपाहियों के खिलाफ जांच को उझानी से कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया इस मौके पर पत्रकार संजीव पटेल, प्रवेश राठौर, सुमित मल्होत्रा, मुकेश यादव, अतुल पटेल, उदय प्रताप, रंजीत गुप्ता ,सुनील गुप्ता, तेजेंद्र सागर, अजीत शर्मा, जगतपाल सिंह ,संदीप तोमर, रिंकू सिंह ,अवनी माहेश्वरी समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: रेडक्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए जीवन रक्षा और सामाजिक जागरूकता के गुर MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आज राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के लिए एक वृहद जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यह कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया:टीबी जागरूकता: मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को ‘निक्षय मित्र’ बनकर समाज से टीबी उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया।जल संरक्षण: डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पानी की हर बूंद को कीमती बताते हुए स्कूलों/घरों में ‘वाटर बेल’ लगाने और आरओ (RO) से निकलने वाले वेस्ट पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने की अपील की। इस दौरान जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी बांटे गए।नशामुक्ति संकल्प: कैडेट्स को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा, “हमारा शरीर डस्टबिन नहीं है।” तंबाकू से कैंसर और अत्यधिक अल्कोहल से लिवर की गंभीर बीमारियां होती हैं। इसके बाद सभी कैडेट्स ने खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण: डॉ. अनुराग ने आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के लिए ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का दिल काम करना बंद कर दे, तो 1 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को 1 मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार मुंह से सांस (30 बार दबाव और 2 बार सांस का चक्र) देकर और 1 वर्ष से छोटे बच्चे को 1 मिनट में 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर जीवन बचाया जा सकता है।इस सफल आयोजन में रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार और प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।